img

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के साथ ही अब सबकी निगाहें  Lok Sabha Speaker के चुनाव पर लगी हैं। 24 जून से संसद का विशेष सत्र शुरू होने और 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर एनडीए की सरकार बनाई है। गठबंधन के घटक दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यू पहले से ही Speaker पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं।  

TDP और JDU द्वारा Speaker पद के लिए दावेदारी के बीच बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस पद को अपने पास रखेगी। अगर सूत्रों की माने तो BJP ने आंध्र प्रदेश BJP अध्यक्ष दुग्गुबति पुरंदेश्वरी का नाम Speaker पद के लिए तय कर लिया है। पुरंदेश्वरी इस बार राजमुंदरी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुई हैं। BJP अगर पुरंदेश्वरी को Speaker बनाती है तो TDP और JDU इसका विरोध नहीं कर पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि दुग्गुबति पुरंदेश्वरी पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी हैं। इसके साथ ही वह चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी की बहन हैं। आंध्र प्रदेश बीजेपी चीफ के अलावा वह 2004 और 2009 में बापतला और विशाखापट्टनम से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनी और मनमोहन सिंह की कैबिनेट में केंद्रीय राज्य मंत्री का भी पदभार संभाला था।

बाद में आंध्र प्रदेश के विभाजन के कांग्रेस सरकार के फैसले से नाराज होकर वह BJP में शामिल हो गईं और राष्ट्रीय महासचिव बनी और बाद में वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाई गईं। जानकारों के मुताबिक़ अगर दुग्गुबति पुरंदेश्वरी Lok Sabha Speaker बनती है तो चंद्रबाबू नायडू उनका विरोध नहीं कर पाएंगे। 

--Advertisement--