img

Know About Sonia Mann: पंजाब की जानी मानी एक्ट्रेस सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर अपने सियासी सफर की शुरुआत कर दी है। सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया मान एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। ये मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म उद्योग में एक्टिव हैं। उनका जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ मगर उन्होंने अपना बचपन पंजाब के अमृतसर में बिताया। उनके पिता बलदेव सिंह मान एक वामपंथी कार्यकर्ता थे। जिनकी 1986 में खालिस्तानी उग्रवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। सोनिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली हार्ट प्रेसीडेंसी स्कूल से प्राप्त की और बाद में बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन, अमृतसर से ग्रेजुऐशन की डिग्री हासिल की।

अपने करियर की शुरुआत में सोनिया ने मलयालम फिल्म "हाइड एन' सीक" (2012) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म "हानी" (2013) में 'प्रीत' को रोल किया। इससे उन्हें पहचान मिली। और तो और उन्होंने "बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने" (2014), "25 किले" (2016) और "मोटर मित्रां दी" (2016) जैसी फिल्मों में भी कार्य किया है। सोनिया ने हिंदी फिल्म "हैप्पी हार्डी एंड हीर" (2020) में भी अभिनय किया है।