यूपी किरण डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड योजना और किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश नहीं बिकने देने का नारा देने वाले देश के हर संसाधन बेचने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'सस्ते में एयरपोर्ट बेचो, इलेक्टोरल बॉन्ड लो। सस्ते में माईन्स बेचो, इलेक्टोरल बॉन्ड लो। सस्ते में ज़मीन बेचो, इलेक्टोरल बॉन्ड लो'।
राहुल गांधी ने आगे कहा, मैं देश नहीं बिकने दूंगा का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी चुनावी चंदे के लिए देश का हर संसाधन बेचने को तैयार हैं। मगर किसान अपनी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी न मांगे, क्योंकि किसान इलेक्टोरल बॉन्ड नहीं देता है। अजीब विडंबना है। राहुल गांधी न्याय यात्रा पर हैं। वह जनता से जुड़े मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने 2018 की चुनावी बॉन्ड योजना को भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सूचना के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। वहीं किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर को घेरे हुए हैं। उनके दिल्ली कूच करने की योजना है।

_2541379_100x75.png)
_230853430_100x75.png)
_1009262534_100x75.png)
_1234127953_100x75.png)