img

TATA NANO को कार उद्योगपति रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है। रतन टाटा का मानना ​​है कि यह कार उस आम आदमी के लिए बनाई गई थी जो सस्ती कार का सपना देखता है। उन्होंने नैनो कार बहुत पहले पेश की थी। हालांकि, नैनो कार के बाद अब वे नैनो का एक और नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

मिनी एसयूवी TATA NANO

TATA NANO को पहली बार 2009 में सड़कों पर देखा गया था और फिर 2019 में TATA NANO सड़कों से गायब हो गई। भारतीयों ने इस कार को पूरी तरह से खारिज कर दिया। टाटा मोटर्स कंपनी ने जब अपनी नैनो कार लॉन्च की थी तो यह भारत समेत दुनिया की सबसे सस्ती कार थी। इस कार की कीमत एक लाख रुपए थी। यह कार हर तरह से गरीबों के लिए बनाई गई है। मगर कई सालों के बाद, कार बाजार में खराब बिकने लगी, जिससे कंपनी को अपने उत्पादन में भारी कमी करनी पड़ी। उसके बाद BS-IV उत्सर्जन मानदंड आए, जिसने नैनो कार को बंद करने के लिए मजबूर किया।

मिडिल क्लास के लिए रतन टाटा का सपना उनके 86वें जन्मदिन पर एक बार फिर पूरा होगा। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने नैनो की कहानी शेयर की थी। अब एक बार फिर वे उस मिनी एसयूवी TATA NANO को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं जिसका उन्होंने सपना देखा था। इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर मिलेंगे। यह मिनी एसयूवी TATA NANO आपको ऑल्टो से कम कीमत में उपलब्ध होगी।

--Advertisement--