
riyan parag record: आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पैट कमिंस ने रियान पराग के खिलाफ टॉस जीता। राजस्थान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के लिए मैदान पर कदम रखते ही रियान पराग के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विशिष्ट क्लब में प्रवेश करते हुए श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है।
रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान
राजस्थान रॉयल्स टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। वह इससे उबर चुके हैं और टीम में वापसी कर चुके हैं। लेकिन इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में राजस्थान की टीम प्रबंधन ने उन्हें एक प्रभावशाली खिलाड़ी के तौर पर खेलाने का फैसला किया है। परिणामस्वरूप कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी रियान पराग को सौंपी गई। वह 23 वर्ष और 133 दिन की उम्र में आईपीएल की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने 23 साल और 142 दिन की उम्र में 2018 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। वो अब रियान पराग से पीछे हो गए हैं।
तो वहीं आपको बता दें कि विराट कोहली के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का रिकॉर्ड है। कोहली ने 2011 सीज़न में 22 वर्ष और 187 दिन की उम्र में आरसीबी का नेतृत्व किया था। इसके बाद वह 2013 में टीम के नियमित कप्तान बन गए।
आईपीएल इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
विराट कोहली- 22 वर्ष 187 दिन
स्टीव स्मिथ - 22 वर्ष 344 दिन
सुरेश रैना- 23 वर्ष 112 दिन
रियान पराग- 23 वर्ष 133 दिन
श्रेयस अय्यर- 23 वर्ष 142 दिन
रियान पराग आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स फ्रेंचाइजी के सातवें कप्तान हैं। वह संजू सैमसन, शेन वार्न, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन के साथ इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं।
--Advertisement--