img

शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र के विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में लक्ष्मी ग्रामीण विकास संस्थान जनपद बस्ती द्वारा स्वामी जयदेव योगीराज इंटर कॉलेज- ग्राम मुजफ्फरपुर  में तीन दिवसीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रम  चल रहा है। मुख्य अतिथि विधायक पुत्र  अरविंद सिंह ने पहले दिन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में संबोधन किया एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके अलावा अन्य अतिथि गणों में ब्लॉक प्रमुख मदनापुर महेश पाल सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनापुर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात, विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उमेश पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य हरिशंकर श्रीवास्तव मंच संचालक भंवरपाल सिंह एवं इसके अलावा डॉ. रविन्द्र कुमार यादव, डॉ. प्रदीप कुमार यादव , प्रबंधक सुमन श्रीवास्तव लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान ने सभी अतिथि एवं आए हुए क्षेत्रवासियों एवं बच्चों को उनके उत्कृष्ट एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए उत्साहित करते हुए विज्ञान को रुचिपूर्ण एवं आरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी।

डॉ. रविंद्र कुमार यादव के संबोधन में विज्ञान के द्वारा लोगों का जीवन कितना सरल कर दिया है जैसे विद्युत के क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में, यातायात के क्षेत्र में, मनोरंजन के क्षेत्र में, कम समय अधिक कार्य करने की क्षमता विकसित की।

डॉ.प्रदीप कुमार यादव के वक्तव्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व समझा कर बच्चों के कार्य करने की क्षमता को बल प्रदान किया। डॉ. आकाश अवस्थी द्वारा विज्ञान को परिभाषित कर एल. सी.ई.आर.टी एवं एस. सी.ई.आर.टी द्वारा विज्ञान मेला के आयोजन के उद्देश्य को बताया गया।  डॉ हरिशंकर श्रीवास्तव जी द्वारा छोटे-छोटे एवं बड़े से बड़े कार्यों को कम समय एवं कम खर्च में कैसे विज्ञान द्वारा संभव हो सकते हैं ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी को बच्चों के प्रति साझा किया। प्रभाकर सिंह के द्वारा बच्चों को भविष्य में ऐसे कार्यों में भाग लेने व वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने हेतु संबोधित किया गया।

अखिलेश सिंह ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बारे में समझाया। रामू यादव द्वारा बताया गया कि विज्ञान सर्वत्र पूज्यते एवं विज्ञान सर्वत्र पूज्यते ।विपिन कुमार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बीच की कड़ी स्पष्टरूप से समझाते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी। डॉक्टर उमेश पाल सिंह जी (प्रबंधक) ने बच्चों को ऐसे ही कार्यों को करते रहने की प्रेरणा दी। मोनू यादव द्वारा बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि एवं उत्साह बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शुभी शर्मा, शिवा सिंह, प्रज्ञा सिंह एवं चांदनी के द्वारा बच्चों के ऐसे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राघवेंद्र सिंह द्वारा बच्चों को विज्ञान का अर्थ समझाते हुए उनके उद्देश्यों को स्पष्ट किया गया।

--Advertisement--