सीमा धामी ने कसा तंज, कहा- राजनीतिक गठबंधन नहीं, सनातन विरोधियों का गिरोह है इंडिया गठबंधन

img

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इंडिया एलायंस कोई  सियासी गठबंधन नहीं है अपितु ये वंशवाद, जातिवाद, और भ्रष्टाचार करने वाले सनातन विरोधियों का एक गिरोह है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। ये कांग्रेस पार्टी के मन में स्त्रियों के प्रति उनकी कुंठा को दर्शाता है। लोकसभा इलेक्शन में प्रदेश की मातृशक्ति भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चमोली जनपद के जोशीमठ में आज हुई जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम पुष्कर ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने निरंतर जोशीमठ की चिंता की है।

इसी का परिणाम है कि 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। हमारी सरकार ने राज्य की मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया है। लखपति दीदी योजना, महालक्ष्मी योजना जैसी अलग अलग योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त बन रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता भाजपा ने पूरे देश में लागू करने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की बहुप्रतीक्षित मांग वन रैंक-वन पेंशन लागू की है। 
 

Related News