img

Up kiran,Digital Desk : शादियों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। वैश्विक भू-राजनीतिक हलचल और ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच सीजफायर पर मंडराते संकट का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी जहां एक ही दिन में ₹8566 प्रति किलो तक लुढ़क गई है, वहीं 24 कैरेट सोना भी ₹1585 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

सर्राफा बाजार में आज के लेटेस्ट रेट (IBJA)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज विभिन्न कैटेगिरी के सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं (बिना जीएसटी):

धातु / कैटेगिरीताजा भाव (प्रति 10 ग्राम/किलो)गिरावट (रुपये में)
24 कैरेट गोल्ड₹1,49,536₹1,585 ↓
22 कैरेट गोल्ड₹1,36,975₹1,452 ↓
18 कैरेट गोल्ड₹1,12,152₹1,189 ↓
चांदी (Silver)₹2,35,475₹8,566 ↓

MCX और इंटरनेशनल मार्केट का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोपहर के सत्र में सुस्ती देखी गई। सोना वायदा ₹1,51,591 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी ₹2,37,083 प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्पॉट गोल्ड गिरकर $4,715.45 प्रति औंस और चांदी $73.93 प्रति औंस पर आ गई है।

एक्सपर्ट की राय: क्या और गिरेंगे भाव?

केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के अनुसार, बाजार में यह उतार-चढ़ाव जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण है। सीजफायर पर अनिश्चितता के चलते निवेशकों में घबराहट है। यदि सीजफायर की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तो कीमतों में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि यदि तनाव कम होता है तो लंबी अवधि में चांदी ₹2.55 लाख और सोना ₹1.60 लाख के स्तर को भी छू सकता है।

चांदी बेचने वालों के लिए बड़ी सुविधा

देश में पहली बार चांदी की बिक्री को पारदर्शी बनाने के लिए MMTC-PAMP ने 'सिल्वर बायबैक सर्विस' (Silver Buyback Service) शुरू की है।

क्या है सुविधा: अब ग्राहक अपने पुराने चांदी के जेवर, सिक्के या बार सीधे इस सरकारी मान्यता प्राप्त कंपनी को बेच सकेंगे।

फायदा: ग्राहकों को बाजार भाव के अनुसार सही कीमत मिलेगी और धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म होगी।

किन शहरों में: फिलहाल यह सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, लुधियाना और अहमदाबाद में शुरू की गई है।