img

संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही है। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सबसे पहले लोकसभा को इस बिल के प्रावधानों की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है।

मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन कानून) पेश किया था। इस पर चर्चा के लिए आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 7 घंटे का समय तय किया गया है। लोकसभा में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी बोल रही हैं। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा, ''कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है। मैं इस बिल के समर्थन में खड़ी हूं। यह मेरे जीवन की अहम बात है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला पहला बिल मेरे पति राजीव गांधी लाए थे।'' "

बिल जल्दी पारित होना चाहिए

उन्होंने आगे कहा, "आज परिणाम यह है कि देश भर में स्थानीय निकायों के माध्यम से 1।5 लाख महिला नेता चुनी गई हैं। राजीव गांधी का आधा सपना पूरा हुआ था, वह इस विधेयक के पारित होने से पूरा हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है। हम हम खुश हैं कि यह विधेयक पारित हो गया है। हम खुश हैं, मगर चिंतित भी हैं। महिलाएं बीते 13 वर्षों से राजनीतिक नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रही हैं। हम मांग करते हैं कि यह विधेयक तुरंत पारित किया जाए।''

--Advertisement--