img

toll free: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सोमवार को एक अहम निर्णय लेते हुए मुंबई में पाँच टोल प्लाज़ा को हल्के मोटर वाहनों (कारों) के लिए मुफ़्त कर दिया है। इस फ़ैसले से उन यात्रियों को काफ़ी फ़ायदा होगा जो रोज़ाना इन टोल प्लाज़ा से गुज़रते हैं। ये फैसला सोमवार आधी रात से लागू हो जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की मीटिंग में इसकी घोषणा की। उन्होंने पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख भी जताया और इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव पारित किया।

कैबिनेट के अन्य निर्णयों के अलावा, महाराष्ट्र कौशल विकास विश्वविद्यालय का नाम दिवंगत परोपकारी रतन टाटा के नाम पर रखा गया है, जिनका हाल ही में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

कैबिनेट का यह फैसला विधानसभा चुनाव से पहले आया है, जो इसी साल संपन्न होने हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न कराने होंगे।

ये पांच टोल प्लाजा किए गए फ्री

दहिसर

आनंद नगर टोल

वैशाली

मुलुंड

ऐरोली क्रीक ब्रिज

--Advertisement--