भारत में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान, दो से चार लोग मिलकर पलटते हैं पेज

img

रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान सुर्खियों में बनी हुई है। सबसे खास बात तो ये है कि दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भारत में बनाई गई है। ये कुरान इतनी बड़ी है कि इसके पेज पलटने तक के लिए चार लोगों की आवश्यकता पड़ती है।

पवित्र महीने के खास मौके पर राजस्थान के टोंक जिले से इस कुरान को रविंद्र मंच पर लाया गया, जहां भारी तादाद में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। यहां तक कि राजस्थान के डिप्टी सीएम और पूर्व जयपुर राजपरिवार सदस्य दीया कुमारी भी इस कुरान को देखने पहुंची। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी कुरान के बारे में जिसे देखने के लिए इतनी बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कुरान भारत के राजस्थान के टोंक जिले में साल दो हज़ार 12 में बननी शुरू हुई, जो साल दो हज़ार 14 यानी कि दो साल बाद जाकर तैयार हुई। जल्द ही ये कुरान गिनीज वर्ल्ड बुक के रिकॉर्ड में शामिल हो सकती है।

इस कुरान के एक पन्ने को पलटने में 2 से 3 लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसका वजन ढाई क्विंटल है। इस कुरान की लंबाई 125 इंच और चौड़ाई 90 इंच है। यह कुरान करीब पांच फीट ऊंची और खोलने के बाद यह 17 फीट लंबी है। इस कुरान को बनाने वाले टोंक जिले के मौलाना जमील अहमद का दावा है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी कुरान है।

Related News