img

त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। एक बार फिर से सोना सस्ता हो गया है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के दाम में गिरावट आई है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 150 रुपए कमी आई है।

दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का रेट 75,200 पर है। चांदी के भाव में तेजी आई है। अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको आपके शहर में सोने की कीमत के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए फटाफट से इस खबर में जानते हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 56,500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर गाजियाबाद की बात करें तो गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 56, 500 और 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 61,620 पर कारोबार कर रहा है। नोएडा की बात करें तो नोएडा में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड, 56,500 और 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 61620 पर कारोबार कर रहा है।

वहीं मुंबई की अगर बात करें तो मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56250 रुपए है और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61360 है। कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56 हज़ार ₹250 है और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61 हज़ार ₹360 है। बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56 हज़ार ₹250 है तो 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61 हज़ार ₹360 है। जयपुर में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56 हज़ार ₹400 है तो 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61 हज़ार ₹510 है। पटना में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56 हज़ार ₹300 है तो 24 कैरेट गोल्ड का रेट 61 हज़ार ₹410 है। 

--Advertisement--