![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2024/12/countries without army, No Army, which country has no army_562195913.jpg)
No Army: विश्व के कई मुल्कों की सेनाएं युद्ध में जुटी हुई हैं और वर्चस्व की लड़ाई कर रही हैं। इस स्थिति में ये सवाल उठता है कि क्या ऐसे देश हैं जो इन संघर्षों से दूर हैं। हां, कई ऐसे मुल्क हैं, और दिलचस्प बात यह है कि कुछ देशों के पास तो कोई सेना ही नहीं है।
हर देश की सुरक्षा के लिए सेना और पुलिस की आवश्यकता होती है। पुलिस आंतरिक सुरक्षा का ध्यान रखती है, जबकि सेना बाहरी खतरों से रक्षा करती है। मगर कुछ देशों में अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सेना नहीं है।
दुनिया का दूसरा सबसे छोटा राज्य, मोनाको, फ्रांस के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित है और इसके पास कोई सेना नहीं है। इसकी सुरक्षा फ्रांसीसी सेना द्वारा की जाती है। यहां 31,000 निवासी हैं और केवल 2 सैनिक हैं, जिनमें से एक राजकुमार के लिए और दूसरा नागरिकों के लिए है।
मॉरीशस, हिंद महासागर में एक द्वीप राज्य है, जहां 1.3 मिलियन लोग रहते हैं। इसके पास भी कोई नियमित सेना नहीं है, मगर 10,000 पुलिसकर्मी हैं जो आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं।
कोस्टा रिका, जिसे मध्य अमेरिका का स्विट्जरलैंड कहा जाता है, के पास भी कोई सेना नहीं है। यहां 1948 में गृहयुद्ध के बाद सेना समाप्त कर दी गई थी और तब से केवल पुलिस ही आंतरिक मामलों को संभालती है।
आइसलैंड यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा और खूबसूरत द्वीप है, के पास भी कोई सेना नहीं है। आइसलैंड नाटो का सदस्य है, और अमेरिका इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है।
ग्रेनाडा कैरेबियन सागर में स्थित है, यहां भी कोई सेना नहीं है। यहां रॉयल ग्रेनेडा पुलिस तट रक्षक का कार्य करती है और आंतरिक मामलों को संभालती है।
--Advertisement--