img

आईपीएल मैचों में अब नए खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉनसन को 10 करोड़ में खरीदा। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.4 करोड़ में खरीदा। इससे पहले समीर ने यूपी प्रीमियर लीग में जोरदार प्रदर्शन किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कोच सौरव गांगुली कुमार कुशाग्र की पारी से प्रभावित हुए। कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने अफ्रीकी खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़ में खरीदा। इससे पहले गेराल्ड 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे।

मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा को 4.8 करोड़ में खरीदा। नुवान तुषारा इससे पहले पीएसएल में खेल चुके हैं। रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1।8 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है।

गुजरात टाइटंस ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को 50 लाख रुपये में खरीदा। अजमतुल्लाह उमरजई को हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट बताया जा रहा है।
 

--Advertisement--