img

Effective techniques to farmers of India : भारत के किसानों को प्रभावी तकनीकें मिल रही हैं जिससे उनका मुनाफा कई गुना बढ़ रहा है। आज हम आपको ऐसी 2 तकनीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी सहायता से किसान मालामाल हो रहे हैं। आप भी चाहें तो इन तकनीकों का फायदा उठा सकते हैं।

ऐसी ही एक तकनीक है ड्रोन। जिसमें आरामदायक जगह पर रहकर कई तरह के काम किए जा सकते हैं। ड्रोन की सहायता से किसान फसल की वृद्धि की सटीक निगरानी कर सकते हैं, कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं, खाद का छिड़काव जल्दी कर सकते हैं। ड्रोन भारत में किसानों की दो तरह से सहायता करते हैं। पहला- यह किसानों की लागत कम कर, समय पर काम पूरा कर और फसलों पर निरंतर नजर रखकर खेती को लाभकारी बना रहा है। वहीं, किसान अपने ड्रोन की सेवा अन्य किसानों को किराए पर दे रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा आमदनी भी हो रही है। (Effective techniques to farmers of India)

नंबर दो- एक स्मार्ट डेयरी वास्तव में डिजिटल सेंसर के साथ जानवरों की देखरेख व मशीनों के जरिए उत्पाद प्राप्त करने का एक संयोजन है। सेंसर की सहायता से पशुओं में बीमारी, उनके व्यवहार में बदलाव आदि के कारण होने वाली किसी भी समस्या का वक्त रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे अन्नदाताओं की लागत और नुकसान दोनों कम हो गए हैं। एक ही मशीन से दूध और डेयरी उत्पाद निकालने से न सिर्फ शुद्धता बनी रहती है, बल्कि बर्बादी भी कम होती है, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ता है। (Effective techniques to farmers of India)