भारतीय परिवारों में प्याज का इस्तेमाल तो खूब जमकर किया जाता है। अच्छी सेहत के लिए प्याज के बहुत लाभ हैं। मगर, इसका ज्यादा सेवन या बिना डॉक्टरी सलाह के कुछ भी करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आईये जानते हैं प्याज हमें किन बीमारियों से बचाता है।
प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-सी जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पाचन क्रिया को मजबूत करने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
प्याज में कैंसर रोधी गुण भी होते हैं। ये न सिर्फ जिस्म में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकते हैं बल्कि उन्हें नष्ट भी करते हैं। कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि जो लोग प्याज खाते हैं उनमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है।
अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चा प्याज खाना चाहिए। दिल से जुड़ी बीमारियों में भी प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
प्याज आयरन, फोलेट और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। प्याज खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में सहायता करते हैं।



_1808145860_100x75.jpg)
