img

उज्जैन में बच्ची संग दुष्कर्म की घटना से हर कोई हैरान है। उज्जैन की सड़कों पर खून से लथपथ बुरी स्थिति में मिली पीड़िता का इंदौर के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है तो वहीं पुलिस ने आरोपी भरत सोनी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मगर अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती दरिंदे को सजा तक पहुंचाने और पीड़िता को इंसाफ दिलाने की है।

पुलिस ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही एफएसएल जांच और डीएनए जांच भी करवाई जाएगी। साथ ही अन्य बिन्दुओं को शामिल कर आरोपी को सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। अगर पुलिस आरोप साबित करने में सफल होती है तो आरोपी को फांसी की सजा भी हो सकती है।

याद दिला दें कि आरोपी भरत सोनी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376, 376, तीन और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें दोष साबित होने पर आरोपी को फांसी की सजा भी हो सकती है। हालांकि यह पुलिस की जांच पर निर्भर करेगा। पुलिस जितने पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश करेगी, आरोपी को सजा भी उतनी ही कड़ी मिलेगी। गुनहगार को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में पुलिस के सामने कई चुनौतियां भी हैं। 

--Advertisement--