img

भारत के युवा पेसर उमरान मलिक ने श्रीलंका के विरूद्ध पहले वनडे में रिकॉर्ड गेंद फेंकी। अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर उमरान ने आईपीएल के बाद से ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह श्रीलंका के विरूद्ध टी20 सीरीज में सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए।

इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को पहले वनडे में 374 रन की बड़ी चुनौती दी। उमरान मलिक ने श्रीलंका की बैटिंग के दौरान 14वें ओवर में इस रिकॉर्ड को खुद ही तोड़ा। इस ओवर में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. कुछ दिनों पहले उमरान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब उन्होंने इसे एक कदम आगे बढ़ाया।

मलिक ने मुंबई में श्रीलंका के विरूद्ध पहले टी20 मैच में 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. उस वक्त उन्होंने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ा था। बुमराह ने पहले भारतीय गेंदबाजों के बीच सबसे तेज डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया था। बुमराह ने 153.36 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

टीम इंडिया ने श्रीलंका के विरूद्ध पहला मैच 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली थी। इस मैच में उमरान मलिक सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 8 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट लिए।