img

धर्म डेस्क। शमी का पेड़ बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। शमी का पौधा सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करता है। इसलिए शमी का पौधा जरुर लगाएं। सनातन परंपरा में शमी के पौधे की पूजा बहुत शुभ माना जाता है। इसे सफ़ेद कच्छ के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत का औषधीय पौधा है। इसका वानस्पतिक नाम ‘बबूल पॉलीकैन्था जंगली पौधा’ है। शमी के पौधे में कई प्रकार के चमत्कारी तत्व होते है, इसलिए इसे घर पर लगाना बेहद लाभकारी होता है।

शमी का पौधा घर में लाने से ही आपको कुछ ही दिनों में लाभ देखने को मिलता है। शमी कापौधा जल्द मुरझाता नहीं है। यह खुद अपने लिए खाना-पानी खोज लेता है। यह प्राकृतिक फायदों के साथ पैदा होता है। शमी के फल, पत्ते, जड़ और जूस को चढ़ाने से शनि देव के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसे घर में लगाने से सुख, शांति व धन की प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

शमी का पौधा औषधि के लिए  बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके प्रयोग से मानसिक विकार, सिज़ोफ्रेनिया, श्वसन मार्ग के संक्रमण, दाद, दस्त और प्रदर आदि रोग दूर होते हों। शमी के पत्तों की औषधि का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक और पेचिश में भी किया जाता है। इसके पत्तों के रस का इस्तेमाल आंत में मौजूद परजीवी कृमियों को करने के लिए किया जाता है।

शमी का पौधा लगाकर आप अपने गार्डन को नया लुक भी दे सकते हैं। यही नहीं शमी का पौधा लगाने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धनागमन तेजी से होता है। जिस तरह से घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है उसी तरह शमी का पौधा भी लगाना चाहिए। इससे घर व परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बानी रहती है।  

--Advertisement--