Up kiran,Digital Desk : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि उनका इंस्टाग्राम 'लाइक' है। विराट ने कथित तौर पर एक जर्मन इन्फ्लुएंसर की ग्लैमरस फोटो लाइक की है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। ट्रोलर्स उन्हें पुरानी गलतियों की याद दिला रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
जर्मन सिंगर Lizzalazz की फोटो पर 'विराट' लाइक, रेडिट पर लीक हुआ स्क्रीनशॉट
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब रेडिट (Reddit) पर एक यूजर ने जर्मन इन्फ्लुएंसर Lizzalazz की एक तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा था कि विराट कोहली ने उस फोटो को लाइक किया है। जैसे ही यह खबर फैली, फैंस ने कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "चीकू भैया की पक्का कोई प्राइवेट आईडी होगी, वो अकाउंट स्विच करना भूल गए होंगे।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "लगता है इस बार ये कारनामा वामिका या अकाय ने किया होगा।"
कौन हैं Lizzalazz? जिनके फोटो ने बढ़ाई विराट की मुश्किल
विराट कोहली का दिल जिस इन्फ्लुएंसर की पोस्ट पर आया, वह जर्मनी की रहने वाली Lizzalazz हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह एक व्लॉगर और सिंगर हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने साइकोलॉजी में एमए भी किया है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 439K फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और सिंगिंग की वीडियो साझा करती रहती हैं।
'इंस्टा एल्गोरिदम' या 'गलती'? अनुष्का शर्मा के गुस्से की चिंता कर रहे फैंस
विराट कोहली के इस लाइक पर फैंस अनुष्का शर्मा को भी खींच लाए हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि "इस बार तो अनुष्का भाभी पक्का गुस्सा होंगी।" कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि अब जल्द ही डैमेज कंट्रोल के लिए विराट किसी मंदिर के दर्शन की तस्वीरें डालेंगे या फिर 'बेस्ट कपल' वाला पीआर (PR) शुरू हो जाएगा।
अवनीत कौर वाला किस्सा: जब विराट को देनी पड़ी थी सफाई
यह पहली बार नहीं है जब विराट किसी एक्ट्रेस या इन्फ्लुएंसर की फोटो लाइक कर फंसे हों। पिछले साल अवनीत कौर की फोटो लाइक करने पर भी उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस वक्त विराट ने बाकायदा एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट कर सफाई दी थी कि 'इंस्टाग्राम एल्गोरिदम' की वजह से गलती से इंटरैक्शन रिकॉर्ड हो गया था। अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या इस बार भी वही 'एल्गो' वाली कहानी दोहराई जाएगी?




