अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अखरोट खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन शरीर में बदलाव जब ही आपको नजर आएंगे जब इसको सही समय पर खाएंगे। आईये जानते हैं इसको खाने का सही वक्त क्या है।
जानकारी के अनुसार, खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से कई फायदे होते हैं। वजन घटाने में मदद करता है, कैंसर के खतरे को कम करता है। हड्डियाँ और दाँत मजबूत होते हैं। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। शुगर नियंत्रण में आ जाता है।
हालाँकि अखरोट का बाहरी आवरण हटाकर इसे ऐसे ही खाया जा सकता है, मगर इसे खाने का सबसे बढ़िया तरीका रात भर भिगोकर रखना है । सिर्फ तीन अखरोट के टुकड़ों को रात भर एक कप पानी में भिगो दें और सवेरे सबसे पहले इनका सेवन करें। अखरोट को भिगोने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में सहायता मिलती है।
आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं को अखरोट नहीं खाना चाहिए। तो वहीं जिन लोगों की तासीर गर्म है उन्हें इस सूखे मेवे को नहीं खाना चाहिए।
(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।)
_1841910312_100x75.png)
_655810091_100x75.jpg)
_466376572_100x75.png)
_754209188_100x75.png)
_1970976388_100x75.png)