![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2025/02/baba ramdev_1222846412.jpg)
Haridwar News: बाबा रामदेव हमेशा से ही अपनी हेल्थ के प्रति सजग रहे हैं। मगर हाल ही में उन्होंने एक ऐसा अनोखा कारनामा किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे घोड़े के साथ रेस लगाते हुए उसे पछाड़ते नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो हरिद्वार में शूट किया गया है और इसमें योग गुरू केवल रेस ही नहीं लगा रहे हैं, बल्कि घोड़े को भी पीछे छोड़ने का साहस कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल रोमांचक है बल्कि बाबा की फिटनेस के प्रति उनकी मेहनत को भी दर्शाता है।
योग गुरू ने इस रेस के माध्यम से योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को भी रेखांकित किया है। उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस वीडियो को साझा किया, जिसमें वे शिलाजीत के प्रचार के दौरान घोड़े के साथ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बाबा ने ये भी बताया कि अगर लोग इम्यूनिटी और एंटी-एजिंग के लाभ चाहते हैं, तो उन्हें इम्यूनोग्रिट गोल्ड और स्वर्ण शिलाजीत का सेवन करना चाहिए।
बाबा रामदेव का ये नया वीडियो उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक और प्रयास है। इससे पहले भी हम अक्सर उन्हें सुबह की दौड़ लगाते हुए देख चुके हैं, जब वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ योग स्थल तक पहुंचते हैं।