img

यूपी किरण डेस्क। साल 2023 कई मायने में दुनिया, खासतौर से भारत के लिए ख़ास रहा। इस साल भारत चंद्रयान मिशन में सफल रहा तो
पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारतीय महिला अंजू भी ख़ूब सुर्खियों में रहीं। सीमा हैदर सचिन मीणा से शादी करने के लिए पाकिस्तान से भारत पहुँच गईं तो राजस्थान की भिवाणी की अंजू अपने प्यार को पाने के लिए राजस्थान से पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पहुँच गई। सोशल मीडिया में इन दोनों महिलाओं की सर्वाधिक चर्चा हुई।

बताते चलें कि सचिन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के निवासी हैं और सीमा पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। साल 2019 में पब्जी गेम खेलते हुए सीमा और सचिन के बीच प्यार अंकुरित हुआ। हालांकि साल 2014 में ही जकोबाबाद निवासी गुलाम हैदर से सीमा की शादी हो चुकी थी। इस शादी से उन्हें चार बच्चे भी हुए और बाद में दोनों कराची चले गए।

पब्जी गेम खेलते हुए सीमा और सचिन के बीच पनपा प्यार जल्द ही प्रगाढ़ हुआ और सीमा जल्द ही अपने पाकिस्तानी पति ग़ुलाम हैदर को छोड़कर अपने चार बच्चों के साथ 13 मई 2023 को बिना वीज़ा के चोरी छिपे भारत पहुँच गईं और सचिन के साथ रहने लगीं। इस तरह अवैध तरीक़े से आने पर पुलिस ने सीमा को गिरफ़्तार भी किया। सीमा के मुताबिक़ वो नेपाल के रास्ते भारत आई थीं।

इसी तरह भारतीय महिला अंजू की कहानी भी सीमा हैदर की तरह है।अंजू अपने पाकिस्तानी मित्र के प्रेम में जुलाई महीने में राजस्थान की भिवाणी से पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पहुँच गई। जानकारी के मुताबिक़ ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के नसरुल्लाह और अंजू के बीच फ़ेसबुक पर साल 2020 से ही प्रेमालाप हो रहा था। अंजू भी पहले से विववाहित थी और उनके बच्चे भी हैं। बाद में अंजू भारत भी लौटी।

--Advertisement--