देश में आज से लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन! बेकाबू हो चुकी है कोरोना संक्रमण की रफ़्तार

img

लखनऊ। देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार बेकाबू है। रोजाना चार लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इन हालातों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कई अहम सुझाव के साथ ही देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन से ज्यादा प्रभावित होने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम करने को भी कहा है। माना जा रहा है की सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर आज देर शाम केंद्र सरकार इस पर फैसला ले सकती है।

 

मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, एल नागेश्वर राव और एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा है कि लॉकडाउन का सामाजिक और आर्थिक असर हाशिए पर रहने वाले समुदायों और मज़दूरों पर पड़ सकता है। इसलिए सरकार लॉकडाउन लगाने के पहले इन समुदायों की ज़रूरतों के खास इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को वैक्सीन की खरीद पॉलिसी को फिर से रिवाइज करने की भी सलाह दी है।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। देश में मरीजों की तादाद अधिक बढ़ने चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को जान जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोरोना महामारी को लेकर राष्ट्रीय नीति बनाने की सलाह दी है।

देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चल रही हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर तमाम पॉट भी डाली गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की सलाह पर लोग मानने लगे हैं कि कभी भी देशव्यापी पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। इन्हीं आशंकाओं के चलते तमाम लोगों ने जरुरी सामानों को खरीद कर घर में स्टोर भी कर लिया है। बाजारों में सब्जियों से लेकर हर जरुरी चीजों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

Related News