बिहार के इस युवक से शादी रचाने सात समंदर पार से आई युवती, जानें कैसे हुई थी मुलाकात

img

बिहार। अपने प्रेमी के साथ शादी रचाने के लिए एक युवती सात समंदर पार से बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित उसके घर पर पहुंची। यहां शुक्रवार की रात जब परिजनों ने दोनों की शादी कराई। इस देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए थे। सभी ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया और उनके खुशहाल जीवन की कामना की।

France Bride

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

बताया जा रहा है कि मुंगेर के जमालपुर में स्थित इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौला मस्जिद गली निवासी नरेश मेहता के पुत्र रणवीर कुमार ने फ्रांस की रहने वाली शर्लिन के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई है। बता दें कि रणवीर से शादी करने के लिए सात समंदर पार से ना सिर्फ लड़की आई थी बल्कि उसके परिजन भी शादी में शरीक होने पहुंचे थे।

कॉलेज में हुई दोनों की मुलाकात

फ्रांस में बतौर मार्केटिंग एवं सेल्स मैनेजर का जॉब करने वाले रणवीर कुमार ने मुंगेर किला परिसर स्थित निबंधन कार्यालय में फ्रांस की रहने वाली शर्लिन के साथ कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले रणवीर कुमार मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए चेन्नई गए थे।

यही से वे साल 2015 में पढ़ाई के लिए फ्रांस चले गए। शर्लिन लिसा ग्राफिक्स कॉलेज में ग्राफिक्स डिजायनर की पढ़ाई कर रही थीं। एक-दूसरे से परिचय के बाद धीरे-धीरे दोनो में गहरी दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। इसी बीच कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में रणवीर को वापस भारत लौटना पड़ गया, लेकिन दोनो का प्यार कम नहीं हुआ।

ये दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से लगातार संपर्क में रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया और इस मुद्दे पर अपने घरवालों से बात की तो वे लोग भी राजी हो गए। शर्लिन को इस दौरान भारतीय परंपरा काफो पसंद आ चुकी थी और उन्होंने भारत में ही शादी करने का फैसला कर लिया था।

दोनों परिजनों की रजामंदी के बाद शर्लिन अपने परिवार के साथ भारत आ गईं और मुंगेर रजिस्टार ऑफिस में शादी की अर्जी दी गई। इसके बाद शुक्रवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। साथ ही जमालपुर के एक मैरेज हॉल में हिंदू परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न हुई।

Related News