15 साल से दो पत्नियों के साथ रहता रहा शख्स, ऐसे खुली पोल

img

अक्सर घर परिवार में पति के अफेयर को लेकर विवाद होता रहता है। कई बार तो यह विवाद पति-पत्नी के तलाक की वजह भी बन जाता है। लेकिन ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को जब अपने पति पर शक हुआ तो उसने उसकी जासूसी करनी शुरू कर दी।

Divorce

जासूसी के बाद महिला को कुछ ऐसा पता चला कि महिला के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल उसे पता चला कि उसके पति का 15 साल से एक और परिवार था जिसमें उसके बीबी बच्चे भी हैं। यह घटना ब्रिटेन की है। एक रिपोर्ट के अनुसार महिला ने अपने पति की सारी करतूत खुद ही बयां की है। महिला यह नहीं जान पाई थी कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा उसके अपने ही पति ने किया है। बातचीत में महिला ने यह खुलासा भी बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से किया है। उसने अपने पति की गलती पकड़ ली तब जाकर सच सामने आया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पति से धोखा खाई इस महिला का नाम मारिया है और उसके पति का नाम टॉम है। दोनों की मुलाक़ात 2009 में हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों ने शादी कर ली थी। ये दोनों पति-पत्नी अधिकतर साथ में ही रहते थे। अचानक एक दिन महिला को कुछ शक हुआ तो उसने आपने पति की जासूसी शुरू कर दी। महिला का शक तब और गहरा हो गया जब उसने पति के फोन पर एक दूसरे के परिवार की तस्वीरें देख लीं। इस तस्वीर में उसका पति भी नजर आ रहा था।

इसके बाद मरिया के हाथ टॉम का फोन लग गया। इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना मारिया ने कभी भी नहीं की थी। उसे पता चला की उसके पति की शादी 1995 में ही हो चुकी है और उसे 23 साल की एक बेटी भी है। इतना ही नहीं मारिया ने टॉम के फोन से उसकी पहली पत्नी से बात भी कर ली और पूरी जानकारी उससे लेकर अपनी भी सारी जानकारी उसे दे दी। इस मामले का अब पूरी तरह से खुलासा हो चुका है।

टॉम ने दूसरी पत्नी को बिना कुछ बताए हुए शादी कर ली जबकि उसकी एक शादी हो चुकी थी। पकड़े जाने के बाद टॉम ने लंदन के हाईबरी कॉर्नर मजिस्ट्रेट कोर्ट में दो पत्नी के होने की बात को स्वीकार कर ली है। इस मामले में उसे सजा सुनाई जानी है। फिलहाल उसकी दूसरी पत्नी ने उससे तलाक भी ले लिया है।

Related News