त्योहार से पहले करारा झटका, आज से बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

img

फैस्टिव सीजन से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का एक करारा झटका दे डाला है। दरअसल कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपए की भारी बढ़त कर दी गई है।

gas cylender

प्राप्त सूचना के अंतर्गत इस बढ़त के साथ अब राजधानी में 19.2 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर 2000.5 रुपए का हो गया है। तो वहीं दूसरी तरफ घरेलू उपयोग होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर में राहत देते हुए कोई बढ़त नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर, 2021 को हुई समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में 19.2 किलो ग्राम के सिलेंडर की कीमत केवल 1736.50 रुपए थी। हालाँकि इस महीने की शुरुआत यानी आज 1 नवंबर 2021 को ही इसमें 264 रुपए की भारी बढ़त कर दी गई है।

तेल बेचने वाली कंपनी की वेबसाइट को माने तो दिल्ली में अब कॉमर्श‍ियल सिलेंडर की प्राइस 2000.50 रुपए हो गई है। ठीक ऐसे ही कोलकाता में 19.2 किलो वाले सिलेंडर की प्राइस 2073.5 रुपए, मुंबई में 1950 रुपए और लखनऊ में 2093 रुपए हो गई है।

Related News