UP- चलते वाहन में छात्रा से दुष्कर्म, टीचरों ने बचाई जान

img

उत्तर प्रदेश॥ राज्य के एटा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। यहां एक चलते टेम्पो में कुछ लड़कों द्वारा BSC की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर दुष्कर्म के दो आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

rape 990

इस पूरी घटना के अंतरग्त थाना बागवाला के तहत बुधवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता घर से पढ़ने के लिए निकली थी। कॉलेज जाने के लिए उसने वाहन पकड़ा। उस वाहन में उसके साथ की कुछ छात्राएं भी थीं। कॉलेज के सामने सभी युवतियां उतर गईं। जब तक ये छात्रा टेम्‍पो से उतरती, तब तक टेम्‍पो वाले ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। उसके साथ एक और लड़का भी था। पहले से मौजूद लड़के ने चलते टेम्पू में छात्रा के साथ बलात्कार किया।

तब तक कॉलेज के सामने उतरी छात्राओं ने इस बात की सूचना अपने टीचर्स को दे दी। उसके बाद सभी ने उस टेम्‍पो का पीछा किया और लगभग पांच किमी आगे जाकर टेम्‍पो वाले को पकड़ लिया। वहां से लहूलुहान हालत में छात्रा को अस्पताल भेजा गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

Related News