भारत का एक ऐसा मंदिर जहां एक मुसलमान महिला की होती है पूजा, किसी देवी-देवता की नहीं

img

अजब-गजब॥ हमारे देश में एक ऐसा भी मंदिर जहां पर किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि एक मुसलमान महिला की पूजा होती है। ये सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूरी होगी मगर ये सब सच है। गुजरात के एक मंदिर में ऐसा ही होता है।

 unique hindu temples in gujarat

यहां गांववाले सिर झुकाकर उसे नमन करते हैं और दुवाएं लेने आते हैं। ये मंदिर डोला माता के नाम से मशहूर है। ग्रामीण बताते हैं कि लगभग 250 साल पहले यहां झूलासन गाँव पर आक्रांताओं का अटैक हुआ था। तब उस मुसलमान महिला ने उनका सामना किया। हालांकि, वो अधिक वक्त तक उनके सामने नहीं टिक पाई और वीरगति को प्राप्त हुई।

ऐसा बताया जाता है कि उसकी मौत के बाद वहां के निवासियों को उस स्थान पर केवल फूल ही मिले। माना जाने लगा कि वे फूल ही उसका मृत शरीर थे। तब से यहां उसकी पूजा होने लगी।

गांव के निवासियों ने बताया कि इस अजीबो-गरीब मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर के श्रद्धालु आते हैं। उस महिला के फूल देखकर गाँव वालों ने ही उस स्थान पर मंदिर का बनवाया था। तब से डोला को भगवान की तरह पूजा जाता है। वैसे तो राज्य में बहुत से हिन्दू मंदिर हैं। मगर जहां मुसलमान देवी की पूजा होती है, ऐसा यही एकलौता मंदिर है।

 

Related News