100 से ज्यादा लोगों को निगल गया भंयकर बवंडर, छह राज्यों में दिखा तबाही का मंजर, मलबे में बदले कई शहर

img

वाशिंगटन। अमेरिका में आये कुल 30 से अधिक बंवडर ने छह राज्यों को तहस नहस कर दिया है। इस घटना में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। अमेरिकी मौसम विभाग कि मुताबिक सबसे बड़े बवंडर ने 400 किलोमीटर तक तबाही मचाई। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशाहियर ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान मोमबत्ती फैक्ट्री में हुआ।

tornado

एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य और दक्षिणी अमेरिका के कई इलाकों को 30 से अधिक बड़े बवंडर टोरनेडो ने मलबे में बदल दिया। इस बंवडर में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अकेले केंटकी में 70 लोगों की जान चली गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि अब भी कई लोग लापता हैं या मलबे में दबे हुए हैं। अमेरिकी समय अनुसार, शुक्रवार और शनिवार रात 6 राज्यों के कई शहरों में ये यह प्राकृतिक आपदा आई है। 6 राज्यों में एक साथ आए टोरनेडो से अमेजन के गोदाम, नर्सिंग होम, फैक्ट्रियां व सैकड़ों घर तबाह हो गए।

अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक सबसे बड़े बवंडर ने 400 किलोमीटर तक तबाही मचाई है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशाहियर का कहना है कि मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक नुकसान मोमबत्ती फैक्ट्री में हुआ। मोमबत्ती की मेफील्ड की इस फैक्ट्री में रात के समय लगभग110 लोग काम कर रहे थे। ये फैक्ट्री बवंडर की वजह से मलबे में तब्दील ही गयी। कई लोगों के 15 फुट ऊंचे मलबे के ढेर के नीचे दबे होने की आशंका है।

अमेजन का गोदाम ढहा, चेतावनी के बावजूद बंद नहीं किया था

इलिनॉइस इसके एडवडर्सविल में अमेजन कंपनी का गोदाम ढहने से 6 लोगों की जान चली गयी है। यहां के अग्निशमन विभाग प्रमुख जेम्स व्हाइटफोर्ड ने आशंका जताई है कि अब मलबे में दबा कोई व्यक्ति जीवित नहीं बचा होगा। थोक खुदरा वह डिपार्टमेंटल स्टोर यूनियन ने खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद गोदाम खुला रखने के लिए अमेजन को कर्मचारियों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

कनाडा में बिजली आपूर्ति ठप 

कनाडा के ओंटारियो में 2 लाख से अधिक लोग अँधेरे में रहने को मजबूर हैं क्योंकि अंधड़ों की वजह से बिजली आपूर्ति ठप कर दी। कनाडा सरकार के अनुसार यहां 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। e

इन राज्यों में भी नुकसान 

टेनिसी: शनिवार तक 4 लोगों की मौतों की पुष्टि।
मिसौरी: 2 लोग मारे गए, गवर्नर माइक पारसंस ने कई इमारतें गिरने की पुष्टि की।
अरकंसास: 2 लोगों के मरने की खबर है।
मिसीसिपी: यहां कई मकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बवंडर ने फैक्ट्री को झकझोर दिया

इधर मोमबत्ती फैक्ट्री में काम कर रही किया ना पार्षद के मुताबिक श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया था लेकिन बवंडर ने पूरी फैक्ट्री को ही अपनी चपेट में ले लिया। पहले तो फैक्ट्री जोर-जोर से हिलने लगी फिर अचानक धमाका हुआ

राष्ट्रपति जलवायु परिवर्तन को बताई वजह 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रभावित राज्यों को मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा जलवायु परिवर्तन की वजह से ये आपदा बताई।

Related News