इन 8 राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 17822 मरीज, पिछले 24 घंटों के दौरान 912 नये मरीजों की हुई पहचान

img

नई दिल्ली॥ पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

corona

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 912 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 17,822 हो गई है। जिसमें से 11,019 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 548 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 6753 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 21 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 814

असम में नये मरीजों की संख्या 814 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 13337 है। जबकि, 8330 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 388 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4988 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 16 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1716 हो गई है। जबकि, 1248 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 454 मरीजों का इलाज चल रहा है। 01 मरीज की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 40 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1430 हो गई है, वहीं 771 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 659 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 644 हो गई है। राज्य में 303 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 60 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 341 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 06 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 276 हो गई है। वहीं 105 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 169 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 06 नये केस

मेघालय में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 हो गई है। जिसमें से 43 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 49 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 198 हो गई है। जबकि, 139 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 59 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 127 हो गई है। वहीं 80 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 34 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related News