img

भारत की में ताकत निरंतर बढ़ रही है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों की बहादुरी भी पूरी दुनिया जानती है। जहां चीन की हिंद महासागर में हरकत पर भारतीय तटरक्षक बल अलर्ट मोड पर रहते हैं, वही दूसरी तरफ भारतीय तटरक्षक बलों ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक चीनी नागरिक की जान बचाई है।

हिंदुस्तान हमेशा ही लोगों की सहायता के लिए आगे रहता है। ऐसे में एक बार फिर देश के तटरक्षकों ने एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से उपचार मिल सके इसके लिए पूरी ताकत लगा दी।

चीन से ये जहाज संयुक्त अरब अमीरात जा रहा था, तभी उसमें एक नागरिक ने सीने में दर्द होने की सूचना दी। इसकी जानकारी भारतीय तटरक्षक बल को दी गई, जिसके बाद भारतीय तटरक्षक बल ने एक ऑपरेशन चलाया। तटरक्षक बल ने अरब सागर से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर इस विदेशी नागरिक (चीनी) को वहां से बचाया है। 

--Advertisement--