Aaj Ka Rashifal, 6 September 2022 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 सितंबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य और शुक्र सिंह राशि में हैं। बुध कन्या राशि, केतु तुला राशि, चंद्रमा धनु राशि, वक्री शनि मकर राशि में, वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम अभी भी चल रहा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिनोंदिन तरक्की करते जा रहे हैं। एक शुभ समय कहा जाएगा। कोई समस्या की बात नहीं है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें। (Aaj Ka Rashifal)
मिथुन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई और सकारात्मक स्थिति बन रही है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
सिंह-भावनात्मक सम्बन्धों में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए आपको। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार सही चल रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
तुला-व्यापारिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। हर दृष्टिकोण से एक सही समय, उत्तम समय दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें। (Aaj Ka Rashifal)
धनु-मन निरंतर परेशानी में रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। एक ढंग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा। थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सही चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। जलाभिषेक करें। शुभ होगा।
कुंभ-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे आय के, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
Calcium Food Sources: खाने में शामिल कर लें ये 5 फूड्स, कभी नहीं होगी हड्डियों में दर्द की समस्या
Beauty Tips: आंखों के आसपास की त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए लगाएं इन फलों के मास्क