पंजाब के परिणामों के बीच सजने लगा आम आदमी पार्टी का मुख्यालय बड़ी जीत की है उम्मीद

img

पंजाब 2022 इलेक्शन के रिजल्ट आने से पहले ही आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित मुख्यालय फूलों से सजाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आप मुख्यालय को पंजाब के नतीजों के बाद जश्न के लिए सजाया जा रहा है। पार्टी को पंजाब में बड़ी जीत की उम्मीद है।

aap_office

ज्ञात हो कि सभी एग्जिट पोल ने पंजाब में आप को जीतते हुए दिखाया है।बता दें कि पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 71.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। जो पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में सबसे कम था। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंजाब विधानसभाव चुनाव के रिजल्ट से पहले कई एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही थी। एग्जिट पोल में कांग्रेस के लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में नाकाम रहने का अनुमान जताया गया था।

ज्ञात करा दें कि प्रदेश में 1986 से कभी शिअद, तो कभी कांग्रेस की सरकार ही बनी है। 7 मार्च को आए एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को बनते हुए दिखाया गया है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को लेकर किए गए एग्जिट पोल में एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी 51 से 61 सीट आ सकती है।

Related News