AB de Villiers ने चुनी IPL की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय को दी कप्तानी

img

नई दिल्ली॥ टीम इंडिया के कप्तान कोहली के साथ IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज AB de Villiers ने बताया है कि वह भारत के मौजूदा कप्तान कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में से किसे बेहतरीन कप्तान मानते हैं।

de Villiers

AB de Villiers टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के बहुत अच्छे दोस्त हैं, मगर उनका मानना है कि विराट कोहली के मुकाबले महेंद्र सिंह धोनी अधिक बेहतर कप्तान हैं। AB de Villiers के मुताबिक, विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज हैं, लेकिन धोनी बेहतरीन कप्‍तान हैं। इसके अलावा AB de Villiers ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी।

AB de Villiers ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट टीम में कप्तानी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को दी है। AB de Villiers ने रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। AB de Villiers ने वीरेंद्र सहवाग को रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में चुना है। AB de Villiers ने कप्तान कोहली को नंबर तीन और खुद को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुना है।

नंबर 5 पर AB de Villiers ने बेन स्टोक्स को चुना। नंबर 7 पर बल्लेबाजी के साथ कप्तानी का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी को सौंपा है। नंबर 7 और ऑलराउंडर की भूमिका के लिए AB de Villiers ने रवींद्र जडेजा का चयन किया। AB de Villiers ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को एकमात्र स्पिन गेंदबाज के तौर पर शामिल किया है। AB de Villiers ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार, कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह को बतौर फॉस्ट बॉलर चुना है।

Related News