nag panchami 2022 : जानिए नाग पंचमी का महत्व, तिथि और जानें, पूजा की विधि के बारे में,  इसके साथ ही इस  मंत्र का करें जाप, हर कष्ट होंगे दूर

img

भगवान शंकर रक्षा करने का विशेष सहयोग नाग पंचमी (nag panchami 2022) के दिन भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है रुके हुए काम बनने लगते हैं घर में सुख शांति रहती है  नाग पंचमी को भगवान शंकर के साथ ककच अभिषेक करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है। घर में सुख समृद्धि आती है नाग पंचमी को भगवान शंकर और सर के साथ अभिषेक करने से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है घर में सुख समृद्धि आती है और जिस व्यक्ति पर कालसर्प दोष हो वह लोग भगवान शंकर का अभिषेक करने के बाद नाग नागिन के चांदी का जोड़ा बनवा कर भगवान शंकर का अभिषेक करने के बाद नाग नागिन के जोड़े को भगवान शंकर के शिवलिंग पर समर्पित कर दें तो इससे कालसर्प दोष की शांति होती है।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से जलाधि अभिषेक करें हिन्दू धर्म में सावन के महीने में पड़ने वाले त्योहारों का विशेष महत्व है। इसी महीने में नाग पंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है। नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल नाग पंचमी का त्योहार ०२ अगस्त को मनाया जाएगा। (nag panchami 2022)

नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा का महत्व है। नाग पंचमी का त्योहार भी सावन की तरह भगवान शिव को ही समर्पित है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त व इसका महत्व, पूजा की विधि के बारे में। (nag panchami 2022)

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक ०२ अगस्त को सुबह ०५:१४ से पंचमी तिथि प्रारंभ होगी जो कि ०३ अगस्त को सुबह ०५:४२ तक रहेगी। मुहूर्त की अवधि ०२ घंटे ४१ मिनट तक रहेगी। पूजा मुहूर्त ०२ अगस्त २०२२ को सुबह ०५:४२ से ०७:२४ सुबह तक। नाग पंचमी की शुभ मुहूर्त अवधि ०२ घण्टे ४१ मिनट तक होगा। (nag panchami 2022)

जानिए सावन के शुरुआत की पहली तिथि, शिव शंकर के गले में क्यों विराजमान होते हैं वासुकी

जानिए, नाग पंचमी का महत्व

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति सभी कष्टों से मुक्ति पाता है। इसके अलावा व्यक्ति को कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी नाग है, इसलिए इस दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति का हर कष्ट दूर होता है। (nag panchami 2022)

जानिए कैसे करें पूजा

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के लिए नाग देवता की प्रतिमा रखें। इसके साथ शिव जी व माता पार्वती की प्रतिमा और श्रृंगार की सामग्री रखें। देवी देवताओं को चढ़ाने के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग व बेलपत्र रखें। (nag panchami 2022)

गाय के कच्चे दूध देवताओषेक करें। देवी देवताओं को पंच फल व पंचमेवा फल अर्पित करें। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें –

‘ऊं भुजंगेशाय विद्महे,
सर्पराजाय धीमहि,
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।

Sweet Dish : क्या अपने भी खाया हैं अनानास का हलुवा अगर नहीं, तो आज की करे ट्राई

Nag Panchami 2022 :अगर आप भी कालसर्प दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो इस विधि से करें पूजा

kcet results 2022 : KEA ने जारी किया Result, इन सात स्टेप्स में डाउनलोड करें रिजल्ट

 

Related News