यहां ABVP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उच्च शिक्षामंत्री को दिखाए काले झंडे

img
मुंबई, 20 सितम्बर यूपी किरण। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नासिक में उच्च शिक्षामंत्री उदय सामंत को काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन उदय सामंत ने इन सभी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज न करने का निर्देश दिया, इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया है।
         
उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत रविवार को नासिक में यशवंत राव चव्हाण विद्यापीठ में आए थे। इसी दौरान अभाविप के प्रदेश मंत्री स्वप्रिल बेगड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुल्क में छूट दिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में उदय सामंत की गाड़ी रोकने का प्रयास किया। इसके बाद उच्च शिक्षामंत्री को काले झंडे दिखाए गए। स्थानीय पुलिस ने यहां सभी अभाविप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन सभी छात्रों पर मामला दर्ज किए जाने से इनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इसलिए इन सबको छोड़ दिया जाए।
Related News