नए सर्वे में आए होश उड़ाने वाले नतीजें, जानें उत्तराखंड में किस पार्टी की बनेगी सरकार!

img

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जीतोड़ मेहनत कर रहीं हैं। क्या पुष्कर सिंह धामी इस बार बीजेपी के दबदबे को बरकरार रख पाएंगे या हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस दोबारा से सरकार बनाएगी? इसका उत्तर 10 मार्च को मतगणना के बाद दिया जाएगा। फिलहाल ताजा जनमत सर्वेक्षण (सर्वे) में दोनों दलों के मध्य कड़ा मुकाबला दिख रहा है।

Uttarakhand Election

ताजा सर्वे के अनुसार भाजपा 31 से 37 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस भी 30 से 36 सीटें प्राप्त कर सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी दो से चार सीटों पर संतुष्ट होना पड़ सकता है।

नए ओपनियन पोल की माने तो भाजपा व कांग्रेस के मध्य कांटे की टक्कर है और बाजी कोई भी मार सकता है। राज्य में 70 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। बीते इलेक्शन में बीजेपी को 51 सीटें मिली थीं तो कांग्रेस को 11 सीटें हासिल हुईं थीं।

सीएम पद के लिए ये नेता है पहली पसंद

सर्वे के अनुसार, जनमत सर्वेक्षण में शामिल हुए सर्वाधिक 37 % लोगों ने कांग्रेस नेता हरीश रावत को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया तो 29 प्रतिशत लोग पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मौका देना चाहते हैं। 18 % लोग भारतीय जनता पार्टी के अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

Related News