किडनी फेल होने से 63 वर्ष की उम्र में अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधन

img

किडनी फेल होने से 63 वर्ष की उम्र में अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधनटेलीवजन और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का रविवार रात निधन हो गया। वह बीते कई दिनों से मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती थे। वह किडनी की कई गंभीर बिमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें किडनी की समस्या की वजह से एक हफ्ते पहले अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में गंभीर हालत में एडमिट कराया गया था जहां उनकी हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। पिछले साल मार्च में उनकी किडनी फेल होने की खबर सामने आई थी। उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं थे। पिछले साल मार्च में भी उनके किडनी फेल होने की जानकारी सामने आई थी। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

anupam shyam ojha

दरअसल अनुपम श्याम इन दिनों आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके परिवारजनों ने उनके इलाज के लिए टीवी और बॉलीवुड समेत फैंस मदद की अपील की थी जिसके बाद कई सेलेब्स ने उनकी आर्थिक सहायता भी की थी। इस साल मार्च में उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी थी। वह स्टार भारत पर आने वाले ‘मन की आवाजः प्रतिज्ञा 2’ में अहम् किरदार में थे। गौरतलब है कि ‘मन की अवाजः प्रतिज्ञा’ के पहले सीजन से अनुपम श्याम ओझा को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसका पहला सीजन साल 2009 में शुरू हुआ था। इस सरियल में अनुपम श्याम ओझा ने सज्जन सिंह का किरदार निभाया था।

अनुपम श्याम ओझा ने अबसे पहले साल 1992 में दूरदर्शन पर आने वाले शो ‘अमरावती की कहानियां’ में अलग-अलग किरदार निभाए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक’ उनकी डेब्यू फिल्म बनी। इसके बाद, अनुपम श्याम ओझा ने बैंडिट क्वीन, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, कच्चे धागे, तक्षक, बवंडर, शक्ति, हल्ला बोल, हजार चौरासी की मां, रक्तचरित्र, परजानिया, दास कैपिटल, पान सिंह तोमर, नायक, कसूर, लगान और लज्जा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।अनुपम श्याम ओझा ने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। इनमें द लिटिल बुद्धा, ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग स्लमडॉग मिलेनियर, द वॉरियर और थ्रेड शामिल है।

बॉलीवुड और टीवी जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम श्याम के निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें’। सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!

Related News