फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) जहां अपने अलग लुक के लिए जाने जाते हैं, वहीं अब उनका आलीशान कार कलेक्शन भी सुर्खियों में है। पहले ही रणवीर के पास कई बड़ी बेशकिमती कारें मौजूद हैं वहीं अब उन्होंने एक ऐसी कार को अपने कलेक्शन में जोड़ लिया है जिसका भाव जानकर आप दंग रह जाएंगे।
बता दें कि रणवीर (Actor Ranveer Singh) ने हाल ही में मर्सिडीज मेबैक GLS 600 खरीदी है। एक्टर वर्तमान में मित्रों से शुभकामनाएं बटोरने में व्यस्त हैं। जिसकी कुछ विशेष वजह हैं। पहला, हाल ही में उनका जन्मदिन था- वह 36 वर्ष के हो गए हैं। दूसरा, रणवीर ने अपने कलेक्शन में एक और लक्जरी एसयूवी भी सम्मिलित की है। जिसे बीते महीने भारत में 2.43 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) में पेश किया गया था।
जी हाँ, उन्होंने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है, जिसे बीते माह इंडिया में 2.43 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) में पेश किया गया था। ये इंडिया की सबसे महंगी SUVs में से एक है। (Actor Ranveer Singh)