अभिनेता ने चुपके से खींची इस अभिनेत्री की ऐसी तस्वीर, फिर जो हुआ वह…

img
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के साथ धर्मशाला में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा का एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर को देख कर लग रहा है कि अभिनेता ने मलाइका की यह तस्वीर चुपके से खींच ली है। तस्वीर में अभिनेत्री की पीठ कैमरे की तरफ है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को शेयर कर लिखा-‘चेक हर आउट।’
Arjun Kapoor share pic girlfriend malaika arora
मलाइका ने अर्जुन कपूर की इस इंस्टा स्टोरी पर हर्ट रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही धर्मशाला के खूबसूरत मौसम से लेकर अन्य कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Malaika
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैं। अर्जुन के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए मलाइका भी वहां पहुंची थी। मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक हैं। पिछले दिनों चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।
Related News