एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने #MeToo को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बढ़ सकता है विवाद

img

नई दिल्ली ।। अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार MeToo को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे वे एक नए विवाद में फंस सकते हैं।

मंगलवार की शाम को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने MeToo मूवमेंट की चर्चा करते हुए कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि तमाम शरारतों के बाद उनका नाम इस MeToo से नहीं जुड़ा। शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि किसी भी पुरुष के पतन में एक महिला का भी योगदान होता है।

पढ़िए- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया डरपोक व्यक्ति!

सोशल मीडिया पर शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान को महिला विरोधी बताते हुए उनकी खिंचाई शुरु हो गई है। पिछले साल शुरु हुए MeToo मूवमेंट में मनोरंजन की दुनिया से लेकर मीडिया तक तमाम लोगों के नाम सामने आए। आलोकनाथ, साजिद खान, विपुल शाह, नाना पाटेकर, निर्देशक सुभाष कपूर, सुभाष घई, विकास बहल के बाद हाल ही में निर्देशक राजकुमार हीरानी का नाम MeToo से जुड़ा।

फोटो- फाइल

Related News