स्विमसूट में एक्ट्रेस ने दिया हॉट पोज, फैन्स ने किया ट्रोल

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की हॉटेस्ट सितारों में से एक हैं। वे अक्सर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका बहुत समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वे इंटरनेट पर काफी ऑनलाइन रहती हैं। इसी के जरिए मलाइका फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 9.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वे मोनोकिनी पहने काफी हॉट लग रही हैं। मलाइका यहां पानी में बैठे हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक प्रिंटेड मोनोकिनी (स्विमसूट) कैरी किया है। अपने लुक को मलाइका ने एक गोल्डन राउंट पेंडेंट वाली चैन से एक्सेसराइज किया। इस दौरान वे मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं।

पढ़िए-कश्मीर- अभिनेत्री वीना मलिक ने इंडियन आर्मी पर किया भद्दा कमेंट, लोगों ने यूं लगाई क्लास

हेयरस्टाइल की यदि बात करें तो मलाइका ने अपने बालों को बन में बांधा हुआ है। ये उनके वेकेशन के दौरान की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि अपना खुशी का प्लेस खोजें और उसे चैरिश करें।

सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अर्जुन कपूर कहां हैं?, वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘ये करना क्या चाहती हैं’। इसके अलावा लोग उन्हें आंटी कहकर भी ट्रोल कर रहे थे।

फोटो- फाइल

Related News