अठावले की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस पायल घोष, बॉलीवुड के इस मशहूर डॉयरेक्टर पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

img

फिल्म निदेशक अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) ज्वॉइन कर लिया। इस मौके पर RPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।

Payal Ghosh

आपको बता दें कि अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पायल घोष से भेंट की थी। उन्होंने पायल को भरोसा दिया था कि उनकी पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। वे ट्वीट कर लिखते हैं- न्याय दिलाने की लड़ाई मे RPI हमेशा साथ देगी! हम आपके साथ खड़े हैं।

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का इल्जाम लगाते हुए कहा था कि जब वह अपने करिअर के शुरुआती दौर में थीं। तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं। अभिनेत्री ने कहा कि मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।

 

Related News