इस खुबसूरत एक्ट्रेस ने ठुकरा दी 2 करोड़ की डील, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे !

img

मनोरंजन डेस्क. मलयालम फिल्मों में अपनी एक अलग जगह बना चुकी अभिनेत्री साई पल्लवी सुर्खियों में हैं। कुछ लोग गोरेपन के इतने दीवाने होते हैं कि गोरे होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इसी को कैश करती है जमकर व्यापार करती हैं। लेकिन साई पल्लवी ने गोरे होने का दावा करने वाली क्रीम का प्रमोशन करने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया। इस प्रमोशन के लिए कंपनी की तरफ से उन्हें दो करोड़ रुपये का ऑफर किया गया था। आप सोच रहे होंगे कि आखिर साई पल्लवी ने इतनी अच्छी डील को आखिरकार मना क्यों कर दिया।

बताया जा रहा है कि दरअसल पल्लवी को अपना चेहरा जस का तस पेश करना पसंद है। वो ज्यादा मेकअप में विश्वास नहीं करती और यही वजह है कि वह सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। उनके ऑफर रिजेक्ट करने की खबर पढ़कर आप भी सोच रही होंगी कि शायद हमें कोई ऐसा ऑफर कर दें तो मैं तो बिना ना-नुकर किए ऑफर को हाथों हाथ ले लूं। सिने जगत के जानकारों का कहना है कि पल्लवी बहुत कम ही मेकअप करती हैं।

Related News