एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- लड़का…

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और वरुण धवन-नताशा दलाल की जोड़ी सुर्खियों में छाई रहती है। इस कड़ी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने शादी को लेकर जो कहा उससे सभी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह वरुण और आलिया से पहले शादी करेंगी।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘कलंक’ के प्रमोशन को लेकर एक रियलिटी का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन सभी को कुछ सवालों का जवाब देना था। सोनाक्षी ने शादी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं वरुण धवन और आलिया भट्ट से पहले शादी करना चाहती हूं।

पढ़िए-शादी के पहले प्रेग्नेंट हुई अक्षय कुमार की ये हिरोईन, जानिए किसने किया…

उनका ये जवाब सुनते ही उनके को-स्टार्स और वहां जज की भूमिका में मौजूद शिल्पा शेट्टी तक हैरान रह गईं। उन्होंने सोनाक्षी से रिश्ते के बारे में बताने को कहा। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि वह बस वरुण और आलिया से पहले शादी करना चाहती हैं। वह अब सेटल होने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में सभी से उनके लिए एक अच्छा लड़का तलाशने के लिए भी कहा ताकि वह शादी करके सेटल हो सकें।

फोटो- फाइल

Related News