NDTV के 29% शेयर लेने का अडाणी ग्रुप ने किया ऐलान; दो घंटे बाद NDTV की CEO बोलीं- हमसे नहीं हुई कोई बात

img

गौतम अडाणी NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजकर 10 मिनट पर अडाणी ग्रुप ने इसका ऐलान किया। AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सहायक कंपनी विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए यह इनडायरेक्ट स्टेक लिया जाएगा। AMG मीडिया अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की ही सब्सिडियरी है।

अडाणी ग्रुप NDTV में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए भी 294 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 493 करोड़ रुपए के ओपन ऑफर की पेशकश करेगा।

AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा, ‘यह अधिग्रहण मील का पत्थर है। AMNL इन्फॉर्मेशन और नॉलेज के साथ भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सशक्त बनाना चाहता है। NDTV हमारे विजन को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म है।’

अडाणी के ऐलान के दो घंटे बाद NDTV की CEO बोलीं- हमें जानकारी ही नहींअडाणी ग्रुप ने शाम को करीब 6 बजकर 10 मिनट पर NDTV में स्टेक लेने का ऐलान किया। इसके करीब दो घंटे बाद NDTV की CEO ने इंटरनल मेल जारी करके कहा कि अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है। इस बारे में हमें न कोई जानकारी दी गई और न ही कोई बातचीत की गई है। ग्रुप की CEO ने इस मामले में रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है।

अडाणी ग्रुप और NDTV के बीच डील की इनसाइड स्टोरीAMNL की सब्सिडियरी (पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का वॉरंट है, जो उन्हें RRPR में 99.99% हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार देता है। वॉरंट का मतलब एक फाइनेंशियल कॉन्ट्रेक्ट है, जो एक्सपायरेशन से पहले एक निश्चित कीमत पर इक्विटी खरीदने या बेचने का अधिकार देता है।

VCPL ने RRPR में 99.5% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए इसी वारंट का इस्तेमाल किया है। NDTV की प्रमोटर ग्रुप कंपनी RRPR है, जो NDTV में 29.18% हिस्सेदारी रखती है। इसके आधार पर अडाणी ग्रुप को इनडायरेक्ट तरीके से NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी मिल गई है।

VCPL ने AMNL और AEL के साथ मिलकर NDTV में 294 रुपए प्रति शेयर पर 26% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर लॉन्च करने की बात भी कही है। सेबी के 2011 के रेगुलेशन के अनुसार अडाणी ग्रुप की कंपनियां ये ओपन ऑफर लॉन्च करेंगीं।

NDTV के पास तीन TV चैनल, मजबूत ऑनलाइन प्रेजेंसNDTV भारत का एक लीडिंग मीडिया हाउस है, जो तीन नेशनल न्यूज चैनल्स – NDTV 24×7, NDTV इंडिया और NDTV प्रॉफिट को ऑपरेट करता है। इसकी मजबूत ऑनलाइन प्रेजेंस भी है और यह अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले न्यूज हैंडल्स में से एक है।

NDTV में प्रणॉय और राधिका की 32.26% सीधी हिस्सेदारीNDTV में सबसे बड़ी हिस्सेदारी प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय की है। ग्रुप में दोनों की कुल मिलाकर 32.26% सीधी हिस्सेदारी है। वहीं, जिस RRPR कंपनी को खरीदने की बात अडाणी ग्रुप ने कही है, वह भी प्रणॉय और राधिका के मालिकाना हक में ही है। नीचे दिए ग्राफिक के जरिए NDTV ग्रुप में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले व्यक्तियों, कंपनियों और समूहों के बारे में जान सकते हैं…

अडाणी ग्रुप ने पिछले एक साल में 1.31 लाख करोड़ के 32 सौदे किए
लंबे समय तक कोयला और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के बाद अडाणी ग्रुप अब राइस से लेकर ट्रैवल पोर्टल, मीडिया, ग्रीन एनर्जी और सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण करके कारोबार को डायवर्सीफाई कर रहा है। ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए डेटा के मुताबिक पिछले साल भर में ग्रुप ने 1.31 लाख करोड़ रुपए से 32 से ज्यादा सौदे किए हैं। अब यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे ज्यादा सौदे करने वाले समूहों में शुमार हो गया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी कंपनियों पर फोकस कर रहे अडाणीअडाणी ग्रुप ने पिछले सालभर में जो सौदे किए हैं, उनमें अधिकतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी कंपनियां हैं।

इनमें सीमेंट से लेकर पोर्ट्स और एनर्जी प्रोजेक्ट शामिल हैं। हाल ही में अडाणी समूह ने दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी होलसिम से लगभग 81 हजार करोड़ रुपए में अंबुजा और ACC सीमेंट कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदी थी। अडाणी समूह के पिछले एक साल में किए गए सात बड़े सौदों के बारे में इस ग्राफिक के जरिए जान सकते हैं.

इसी साल अप्रैल में मीडिया कारोबार के लिए AMG कंपनी बनाईअडाणी ग्रुप ने 26 अप्रैल, 2022 को AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसमें मीडिया कारोबार चलाने के लिए एक लाख रुपए की इनिशियल ऑथराइज्ड और पेड-अप शेयर कैपिटल का प्रॉविजन किया गया है। इसके जरिए पब्लिशिंग, एडवरटाइजमेंट, ब्रॉडकास्टिंग समेत मीडिया रिलेटेड कई प्रोजेक्ट्स हैंडिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़े-

National News : NDTV में 29.18% हिस्सेदारी लेगा अडाणी ग्रुप, CEO ने लेटर जारी कर दी जानकारी

Share Bazaar News: सेंसेक्स, निफ्टी दोनों एक फीसदी तक गिरे, देखें शेयर बाजार के गिरने के 5 बड़े कारण

cryptocurrency : बिटकॉइन और ईथर, क्रिप्टोकरेंसी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार लगभग 6% नीचे

Mysterious Jellyfish : समुद्र किनारे दिखा दिखा अजीबो-गरीब जीव, यूजर ने शेयर की तस्वीर

 

 

Related News