Adelaide Test: पहले दिन का खेल खत्म, जानिए Team India का क्या है स्कोर

img
Adelaide Test। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले डे-नाईट टेस्ट (Adelaide Test) के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 15 और ऋद्धिमान साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। कोहली के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 और अजिंक्या रहाणे ने 42 रन बनाए।
Adelaide Test
Adelaide Test
इस मुकाबले में भारत (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ दिन की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने चलता किया। इनके बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की।(Adelaide Test)
इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। कमिंस की एक अंदर आती बेहतरीन गेंद पर मयंक बोल्ड हो गए। मयंक ने 40 गेंदों में 2 चौके की बदौलत 17 रन बनाये। भारत (Team India) को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा जो 160 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नाथन ल्योन ने मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच आउट कराया।(Adelaide Test)

विराट कोहली ने जड़ा पचासा

188 के कुल स्कोर पर कप्तान विराट कोहली भी 74 रन बनाकर रन आउट हो गए। 196 के कुल स्कोर पर उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 42 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारत (Team India) को छठां झटका हनुमा विहारी के रूप में लगा। विहारी 16 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए।(Adelaide Test)
इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और ऋद्धिमान साहा ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और Team India के स्कोर को 233 रनों तक ले गए। अश्विन 15 और साहा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 27 रनों की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने दो, पैट कमिंस,जोस हेजलवुड और नाथन ल्योन ने 1-1 विकेट लिया।(Adelaide Test)
PM Modi को ही कमलनाथ सरकार गिराने में भाजपा महासचिव ने कर दिया बदनाम
Related News