अफगानिस्तान : क्यों नहीं लग पा रही ‘बच्चाबाजी’ प्रथा पर रोक, जानिए क्या है ये और तालिबानियों से क्या संबंध है

img

इन दिनों अफगानिस्तान पर हुए तालिबान के कब्जे की वजह से दुनिया भर में चर्चा में है। अफगानिस्तान
पर तालिबान के कब्जे ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा होते ही लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है क्योंकि आने वाले समय में तालिबान के कट्टर कानूनों की वजह से उनके भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है। तालिबानियों के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अब वहां की पूरी पृष्ठभूमि ही बदल गई है।

AFGANISTAN

अब यहां महिलाओं की आजादी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में अब लोगों के मन में डर बसने लगा है कि आने वाले समय में अफगानिस्तान में बहुत सारी कुप्रथाएं लागू हो जाएंगी। हालांकि अफगानिस्तान में इससे पहले से ही ‘बच्चा बाजी’ नाम की एक कुप्रथा चली आ रही है। इस प्रथा का विरोध सारी दुनिया में होता रहता है लेकिन 21वीं सदी में भी ये प्रथा वहां बदस्तूर जारी है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्या है ये कुप्रथा और कैसे इसका शिकार होते हैं अफगान के नाबालिग बच्चे…

मालूम हो कि बच्चा बाजी एक ऐसी कुप्रथा है जिसमें रसूखदार लोगों द्वारा 10 साल की उम्र के आसपास वाले लड़कों को पार्टियों में बुलाया जाता है और लड़कियों के कपड़े पहना कर और उसी तरह मेकअप करके डांस करवाया जाता है। इस बारे में कहा जाता है कि इसके बाद छोटे लड़कों के साथ पुरुषों द्वारा यौन शोषण और रेप भी किया जाता है। अफगान के ये लड़के अत्याचार का शिकार होते रहते हैं और इस घिनौने दलदल में फंसते चले जाते हैं।

गौरतलब हो कि इस प्रथा में सिर्फ कम उम्र के लड़कों के साथ ही नहीं बल्कि महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार किया जाता है। मालूम हो जो बच्चे पार्टियों में जाकर डांस करते हैं वे अधिकतर गरीबी की वजह से इस काम को करने के लिए मजबूर होते हैं। बेहतर जिंदगी पाने की चाह में बच्चे इस तरफ आकर्षित होते हैं तो कई बार इन बच्चों का अपहरण भी किया जाता है और अभिजात्य वर्ग के लोगों के हाथों बेच दिया जाता है। इन बच्चों को इस काम के बदले सिर्फ कपड़ा और खाना मिलता है।

गौरतलब है कि अमीर लोग इन बच्चों को खरीदने के बाद अपने मनमुताबिक इस्तेमाल करते हैं। एक तरफ जहां अफगानिस्तान में समलैंगिकता को गैर-इस्लामिक और अनैतिक माना जाता है। वहीं दूसरी तरफ ये कुप्रथा आम है। इन बच्चों को ‘लौंडे’ या ‘बच्चा बेरीश’ कहकर बुलाया जाता है। इस प्रथा पर 2010 में ‘द डांसिंग बॉयज ऑफ़ अफ़ग़ानिस्तान’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी है, जिसे अफगान पत्रकार नजीबुल्लाह कुरैशी द्वारा निर्देशित किया गया था। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान में इस प्रथा को अवैध माना जाता है लेकिन इस बच्चा बाजी से संबंधित गतिविधियों में रसूखदार और सशस्त्र पुरुषों का हाथ शामिल होने के कारण शायद ही यह प्रथा कभी बंद हो पाए।

Related News