आफताब ने 2 हिंदू लड़कियों को दिया जीवन भर न भुलाने वाला दर्द, पढ़ें पूरा मामला

img
मेरठ। उत्तर प्रदेश में दो हिंदू लड़कियों के साथ एक मुस्लिम युवक आफताब ने जो किया वह शायद ही उसे जीवन भूल पाएं। दरअसल प्रदेश के बस्ती जिले में दो हिन्दू लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर उनका शोषण और धर्मान्तरण कराने के आरोपित को सोमवार को मवाना से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से दोनों लड़कियां बरामद हो गई। आरोपित को बस्ती पुलिस अपने साथ ले गई।
Woman crime
बस्ती जनपद के रुदौली थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को आफताब नाम के युवक ने नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया था और लड़कियों को लेकर फरार हो गया। उसके खिलाफ अपहरण का मामला रुदौली थाने में दर्ज हुआ। आरोपित आफताब बलरामपुर का रहने वाला है। बस्ती पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को एक सूचना पर बस्ती पुलिस मेरठ पहुंची और मवाना पुलिस के साथ मिलकर मवाना से आफताब को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया गया।

आफताब तीन साल से लड़कियों के संपर्क में था

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हिंदू लड़कियों को जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से लेकर आया था। आफताब तीन साल से लड़कियों के संपर्क में था। नौकरी दिलाने के नाम पर उसने हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया। बस्ती से लाकर उसने दोनों लड़कियों को पहले मथुरा में रखा था।
17 दिसंबर को उसने मवाना कस्बे में किराए पर मकान लेकर लड़कियों को उसमें रखा। यहां पर लड़कियों का धर्मांतरण कराने की तैयारी थी। पूछताछ में पता चला कि आफताब ने कई लड़कियों को पहले भी अपने जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया था। इसके बाद बस्ती पुलिस आरोपित और लड़कियों को अपने साथ ले गई।
Related News